राज्य ब्यूरो, लखनऊ। (Third Phase Election)तीसरे चरण की 10 लोकसभा सीटों पर रविवार को शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। यहां सात मई को मतदान होगा। इस चरण में 100 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं और मतदाता इनके भाग्य का फैसला करेंगे। यहां चुनाव प्रचार संबंधित सभी गतिविधियों पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। सभी राजनैतिक दलों के बाहरी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को निर्वाचन क्षेत्र से बाहर जाना होगा। उनके प्रवेश पर यहां प्रतिबंध रहेगा।
जिन 10 लोकसभा सीटों पर रविवार को प्रचार थमेगा उनमें संभल, हाथरस (सुरक्षित), आगरा (सुरक्षित), फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली शामिल है। मुलायम परिवार के जो पांच सदस्य लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं उनमें से तीन सदस्यों के भाग्य का फैसला इसी तीसरे चरण में मतदाता करेंगे।
यादव परिवार के तीन सदस्य चुनावी मैदान में
मुलायम सिंह यादव की बहू व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी से ताल ठोंक रही हैं। यहां भाजपा ने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को डिंपल के मुकाबले मैदान में उतारा है। वहीं बदायूं से शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव मैदान में हैं तो फिरोजाबाद से प्रो. राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव सपा प्रत्याशी हैं।
आगरा से केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल भाजपा प्रत्याशी हैं। हाथरस से भाजपा ने राजस्व राज्यमंत्री अनूप वाल्मीकि को मैदान में उतारा है। वहीं भाजपा ने एटा से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह और बरेली से पूर्व राज्यमंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार को मैदान में उतारा है। फतेहपुर सीकरी में भाजपा ने राजकुमार चाहर को टिकट दिया है तो यहां कांग्रेस से रामनाथ सिकरवार मैदान में हैं।
इसे भी पढ़ें:अब 11 सीटों पर पूरी ताकत झोंकेगी कांग्रेस, राहुल और अखिलेश 10 को करेंगे जनसभाएं; अमेठी-रायबरेली में प्रियंका का फोकस
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि पोलिंग बूथ के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट फोन व वायरलेस सेट ले जाना प्रतिबंधित है। पीठासीन अधिकारी अपने मोबाइल फोन को साइलेंट मोड पर ले जा सकेंगे और आवश्यकता पड़ने पर सेक्टर अधिकारियों, रिटर्निंग आफिसर व पर्यवेक्षकों से बात कर सकेंगे।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.